आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, आपदा पीड़ितों का जानेंगे हाल
सीएम योगी का हेलिकॉप्टर तकरीबन साढ़े नौ बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतारा। यहां सड़क मार्ग से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे।सीएम योगी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती आपदा पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए जा सकते हैं।
इसी के मद्देनजर एसएन मेडिकल कॉलेज में अलर्ट घोषित किया गया है। सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। तूफान की चपेट में आने वाले मरीजों का खास ख्याल रखा जा रहा है।
वहीं सीएम योगी के आने से पहले एसएन मेडिकल कॉलेज के पास रोड भी बनवाई गई है। यहां पर रोड में काफी गड्ढें थे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए तेजी से पैचिंग का काम किया गया