फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhotiya Club-2 and Gaharra Khurd won in the Night Cricket Mahakumbh.

Agra News: नाइट क्रिकेट महाकुंभ में छोटिया क्लब-2 और गहर्रा खुर्द जीते

Sat, 13 Jun 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chhotiya Club-2 and Gaharra Khurd won in the Night Cricket Mahakumbh.
अकोला। गांव बेरी चाहर स्थित ओंकार बाबा स्टेडियम में आयोजित नाइट क्रिकेट महाकुंभ में बृहस्पतिवार रात को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिनमें छोटिया क्लब-2 और गहर्रा खुर्द ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रथम मुकाबला छोटिया क्लब-2 और कन्हैया क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कन्हैया क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छोटिया क्लब-2 ने निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। कन्हैया क्लब की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 72 रन ही बना सकी। छोटिया क्लब-2 के छोटू को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला गहर्रा खुर्द और गहर्रा कलां के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गहर्रा कलां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। गहर्रा खुर्द ने अंतिम ओवर में जीत हासिल कर ली। इस मौके पर जयपाल सिंह उर्फ जेपी, विजयपाल सिंह, सत्यभान हवलदार, धर्मेंद्र फौजी, रवि चाहर (छोटिया), रामू सिंह, भोला, देव चाहर, टीटू , गोलू, साहिल, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed