{"_id":"5eee3c628ebc3e42f4415b66","slug":"cheking-kasganj-news-agr4470101162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के चेकिंग करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के चेकिंग करते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर की सोरों गेट पुलिस चौकी इलाके में शुक्रवार रात को एक पुलिसकर्मी बिना वर्दी बिना मास्क के वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वालों के चालान भी काटे। किसी ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। इसे देख एसपी सुशील घुले ने सिपाही का चालान कटवाया।
सोरों गेट पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही जितेंद्र कौशिक शुक्रवार रात को चेकिंग कर रहा था। दो लोग बाइक पर सवार होकर पहुंचे तो सिपाही ने उन्हें रोककर मास्क न लगाने पर टोका। साथ ही चालान काटने की चेतावनी दी।
इसी बीच एक बाइक सवार ने बिना मास्क लगाए बिना वर्दी चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी की वीडियो बना ली। वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मी बौखला गए और दोनों युवकों को थाने ले गए। थाने में दोनों का चालान काट दिया। उसके बाद दोनों युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने सिपाही का चालान काटने के साथ ही हिदायत दी है ।