फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cheated in love Delhi woman who came to visit married a rickshaw puller

वृंदावन: कान्हा के दर्शन के लिए आई महिला, रिक्शा चालक को दे बैठी दिल; शादी भी की...पर हकीकत ने तोड़े सपने

Fri, 24 Nov 2023 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 11:35 AM IST
सार

वृंदावन में दर्शन करने आई दिल्ली की महिला ने रिक्शा चालक से शादी तो कर ली, लेकिन हकीकत जब सामने आई तो उसके सपने टूट गए। पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर कराई है।
 

विज्ञापन
cheated in love Delhi woman who came to visit married a rickshaw puller
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के  वृंदावन दर्शन करने आई दिल्ली की एक श्रद्धालु ने तीन माह पूर्व एक रिक्शा चालक से शादी कर ली। जब महिला साथ रहने लगी तो पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। शादी के दो माह बाद ही दोनोंं के बीच रिश्तों में दरार आ गई। महिला ने पति पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये है मामला
दिल्ली के नजफगढ़ सूरतपुर गांव निवासी निर्मला तीन माह पहले वृंदावन में दर्शन करने आई थी। तभी उसकी मुलाकात पानीघाट मोर कुटी क्षेत्र निवासी राम अवतार उर्फ राम से हो गई, जो कि मूलरूप से बल्देव के गांव भूटा का रहने वाला है। राम अवतार वृंदावन में रिक्शा चलाता है। दोनों ने 28 अगस्त को भांडीर वन मंदिर में शादी कर ली और साथ रहने लगे। इस दौरान महिला को पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी से तलाक का केस मथुरा कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Rajouri Encounter: देश सेवा के लिए शुभम ने चुनी थी स्पेशल फोर्स, बने कमांडो; ट्रेनिंग के बाद परिवार को चला पता
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़िता ने लगाया ये आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि शादीशुदा होने की बात छिपाते हुए आरोपीने उससे शादी और आए दिन मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसे खाने का खर्चा भी नहीं देता है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें -  कैप्टन शुभम गुप्ता:  27 साल की उम्र में आसमानी हौसले, तेरी मिट्टी में मिल जावां...ये बोल बन गए हकीकत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed