फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated 9.90 lakhs on the pretext of marriage and job to the girl

Agra News: युवती को शादी व नौकरी का झांसा देकर ठगे 9.90 लाख

Tue, 08 Aug 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cheated 9.90 lakhs on the pretext of marriage and job to the girl
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक युवती से शादी व नौकरी का झांसा देकर 9.90 लाख रुपये ठग लिए। मामले में युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव की युवती का संपर्क प्रिंस निवासी मेरठ से मोबाइल से संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी। युवती को नवंबर 2022 में शादी और नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। युवती से बैंक में नौकरी लगवाने के लिए 9.90 लाख रुपये एक महिला कल्पना निवासी कंवारी बिसौली बदायूं के खाते में मंगा लिए गए। उसके बाद मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया गया। युवती ने परेशान होकर पुलिस से मामले की शिकायत की। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवती ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर सिकंदरपुर वैश्य के थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य के थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed