फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cheated 2.84 lakhs on the pretext of job give fake appointment letters then caught

पीड़ित ने खुद पकड़े ठग: नौकरी का झांसा देखर की थी 2.84 लाख की ठगी, देने आए थे फर्जी नियुक्ति पत्र; तभी दबोचे

Sun, 21 May 2023 06:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 06:54 AM IST
सार

एकलव्य स्टेडियम में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित को जाल में फंसाया गया। इतना ही नहीं रकम लेकर फर्जी नियुक्त पत्र भी दे दिया गया।

विज्ञापन
cheated 2.84 lakhs on the pretext of job give fake appointment letters then caught
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले वाले दो आरोपियों को पीड़ित युवक ने परिजन की मदद से ताजगंज थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने युवक को फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया था। आरोपी वीरू उर्फ मोनू शर्मा को पहले भी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर घूमने के मामले में हरीपर्वत पुलिस ने करीब तीन साल पहले भी जेल भेजा था।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि थाने पर शनिवार को वादी ने बताया कि ताजगंज के रोनक एन्कलेव निवासी वीरू उर्फ मोनू शर्मा परिजन की पहले से जान पहचान थी। एक दिन घर पर आकर वादी से बोला कि में तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। इसके बाद उसने अपने दूसरे साथी राज शर्मा से मिलवा दिया। दोनों ने कहा कि अपनी एकलव्य स्टेडियम में बहुत अच्छी चलती है। वहां तुम्हारी क्लर्क की नौकरी लगा देंगे। इसके बदले उन्होंने 2.48 लाख रुपये ले लिए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Rajiv Gandhi Death Anniversary: आगरा में रात को राजीव गांधी ने की थी चुनावी जनसभा, पांच दिन बाद हो गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया 

कई बार उनसे नौकरी के बारे में पूछा पर वो आजकल करते रहे। बृहस्पतिवार को सुबह वो दोनों घर पर आए बोले की तुम्हारी नौकरी लग गई है। बैग से निकालकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दे दिया। चेक करने पर वह फर्जी निकला। इस पर वादी ने परिजन के साथ मिलकर ताजगंज के रोनक एंन्कलेव निवासी वीरु शर्मा और ताजगंज के अमिता नगर निवासी राज शर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


ये भी पढ़ें - Agra News: नकली सोना रखकर लिया गोल्ड लोन, मुथुट फिनकोप के प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed