{"_id":"6750b864548627bc9b082174","slug":"chargesheet-filed-against-the-eight-accused-in-jail-kasganj-news-c-175-1-agr1054-124575-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जेल में बंद आठों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जेल में बंद आठों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
Thu, 05 Dec 2024 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में पुलिस ने बुधवार को जेल में बंद आठों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया। वहीं, मामले में फरार दो इनामी अपराधियों के खिलाफ जांच जारी होने की बात कही है।
3 सितंबर को मोहिनी तोमर जिला न्यायालय के द्वार से लापता हो गई थीं। चार दिसंबर को गांव रजपुरा के पास रेखपुर माइनर में उनका शव मिला था। पति ब्रजतेंद्र तोमर व बहन रजनी ने शिनाख्त की थी। पति ने छह लोगों अधिवक्ता मुस्तफा कामिल, सलमान, हैदर, असद, मुनाजिर रफी और केशव मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान सुपारी किलर सुनील उर्फ फौजी, रजत, बॉबी और एक युवती रेनू के नाम भी सामने आया।
पुलिस ने बॉबी और रेनू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि सुनील उर्फ फौजी और रजत फरार चल रहे हैं। दोनों पर 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया जिसे बाद में बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये करने की संस्तुति की गई। मामले में 90 दिन बाद पुलिस ने बुधवार को एसीजेएम खान जीशान मसूद के न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। जिन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं उनमें पांच अधिवक्ता, एक विधि छात्र, एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। फरार आरोपी रजत और सुनील फौजी के खिलाफ जांच चल रही है।