फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chargesheet against 8 in Kedar Nagar conversion case

Agra News: केदार नगर धर्मांतरण मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट

Sun, 30 Nov 2025 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet against 8 in Kedar Nagar conversion case
आगरा। शाहगंज पुलिस ने सितंबर महीने में धर्मांतरण गैंग का पर्दाफाश किया था। आरोपियों पर बीमारी दूर करने, बच्चों की अच्छी शिक्षा और नौकरी लगवाने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने के आरोप थे। करीब 80 परिवारों को धर्मांतरण करा चुके थे। अब पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो के खिलाफ विवेचना जारी है।
विज्ञापन

मामले में राजकुमार लालवानी सहित आठ लोगों को जेल भेजा गया था। गिरोह के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी को रिमांड पर लिया गया था। उसके बैंक खातों की जानकारी की। पंजाब अंबाला निवासी मास्टरमाइंड कंचन मित्तल और मुंबई महाराष्ट्र के उल्हासनगर निवासी दिनेश चावला के नाम सामने आए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने पंजाब और महाराष्ट्र में दबिश दी थी। वादी घनश्याम हेमलानी आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट तक पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन



लोहामंडी के एसीपी गौरव ने बताया कि थाना शाहगंज में केदार नगर निवासी घनश्याम हेमलानी ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि राजकुमार लालवानी 4 साल पहले उल्लास नगर मुंबई से हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाकर केदार नगर आया था। आने के बाद रविवार को प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को घर बुलाता था। बीमारी दूर करने, बच्चों की अच्छी शिक्षा और नौकरी लगवाने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाता था। समझाने पर भी नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध धर्मांतरण के लिए फंडिंग कमल कुंडलानी करता था। आरोपी ने चर्च ऑफ गॉड नामक ग्रुप बना रखा था। जिसका खुद एडमिन था। 86 सदस्य जोड़ रखे थे। वादी ने गुप्त तरीके से वीडियो बनाकर साक्ष्य के तौर पर पुलिस को सौंपे थे। आरोपी 2 सितंबर से जेल में निरुद्ध हैं।

पुलिस ने केदार नगर निवासी राजकुमार लालवानी, मीनू, दौरेठा निवासी अनूप कुमार, आनंदपुरम निवासी जयकुमार, सराय ख्वाजा निवासी अरुण, टिंकल और दयालबाग निवासी कमल कुंडलानी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की हैं। विवेचना में धारा 113 (3) एवं 111 (4) बीएनएस की बढ़ोतरी के साथ मास्टरमाइंड कंचन मित्तल और दिनेश चावला के नाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed