फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandan's family fought for justice

Agra News: चंदन के परिवार ने न्याय के लिए किया संघर्ष

Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chandan's family fought for justice
टी.राजा ,विधायक तेलंगाना। - फोटो : टी.राजा ,विधायक तेलंगाना।
कासगंज। तेलंगाना राज्य के भाजपा विधायक टी राजा ने चंदन हत्याकांड का फैसला आने पर अपनी प्रतिक्रिया का वीडियो जारी करते हुए कहा कि चंदन के माता-पिता, भाई ने चंदन को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया और इस संघर्ष की वजह से न्यायालय ने 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने दोषियों को सजा दिलाने के संकल्प को पूरा किया।तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन की हत्या वर्ष 2018 में 26 जनवरी को हुई। इसके बाद शहर में हिंसा के हालात बन गए। बाहरी लोगों का जिले में आना जाना प्रतिबंधित था। ऐसी स्थिति के बीच अलीगढ़ से बाइक लेकर तेलंगाना की गोशमहल सीट से विधायक टी राजा चंदन के परिवार से मिले। उन्हें ढांढस बंधाया। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। उसी समय से विधायक टी राजा पीड़ित परिवार के संपर्क में बने हुए हैं। उन्हें जब चंदन की हत्या के मामले के 28 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने की जानकारी हुई तो फिर उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की और वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आतंकी मानसिकता रखने वाले दोषियों ने तिरंगा लेकर चल रहे चंदन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed