फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandan's family camp in Lucknow, the government is accused of breach of promise

लखनऊ में चंदन के परिवार का डेरा, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

Wed, 17 Nov 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Chandan's family camp in Lucknow, the government is accused of breach of promise
कासगंज चंदन गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। वर्ष 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में जान गवाने वाले चंदन गुप्ता का परिवार सरकार की उपेक्षा से आहत है। चंदन के माता-पिता लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है। परिवार ने सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इसमें चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। उस समय पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और नगर के एक चौक का नाम चंदन चौक रखने की मांग उठी थी, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हुई। अब मांगों को लेकर चंदन गुप्ता का परिवार लखनऊ पहुंच गया है। यहां चंदन के पिता सुशील गुप्ता, मां संगीता गुप्ता, भाई विवेक गुप्ता डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

चंदन के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगा है। चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने बताया कि जब 2018 में घटना हुई थी तब प्रभारी मंत्री सुरेश पासी, क्षेत्रीय संासद राजवीर सिंह ने भरोसा दिया था कि सरकार की ओर से मांगों को पूरा किया जाएगा, लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी छोटी बेटी कीर्ति गुप्ता को कासगंज ब्लॉक में संविदा पर लोकमित्र की नौकरी दी गई। 5 महीने के बाद सेवा समाप्त कर दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो वे धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed