फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CGST raid on cable trader in Chhipitola

छीपीटोला में केबल कारोबारी पर सीजीएसटी का छापा

Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
CGST raid on cable trader in Chhipitola
आगरा। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने बृहस्पतिवार दोपहर में छीपीटोला स्थित आदर्श नगर में केबल कारोबारी भुवनेश जैन के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। छीपीटोला, रकाबगंज में उनके चार गोदाम हैं, जिन पर सीजीएसटी के अधिकारी रात तक दस्तावेजों की जांच करते रहे। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर जब्त कर लिए।
विज्ञापन

सीजीएसटी कमिश्नर ललन कुमार के निर्देश पर अपर आयुक्त निवारक महफूजुर रहमान की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई की। असिस्टेंट कमिश्नर अनिल शुक्ला की टीम ने गोदामों की जांच की, जिसमें कई दस्तावेज मिले हैं, जिनमें सीजीएसटी की चोरी का अंदेशा है। दो गोदामों की जांच रात तक कर ली गई, जबकि दो गोदामों की जारी है। सीजीएसटी कमिश्नर ललन कुमार ने बताया कि दस्तावेजों की जांच पूरी कर कारोबारी पर नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। टैक्स मामले में ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी ताकि किसी भी तरह से टैक्स की चोरी न की जा सके। इस कार्रवाई में अधीक्षक संजय कुमार, ऋषि देव सिंह, निरीक्षक अनुराग सोनी, विपिन शर्मा, सतीश सिंह, अरविंद परमार, इंद्रेश सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed