फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cesarean delivery done at CHC

Agra News: सीएचसी पर कराया गया सिजेरियन प्रसव

Sat, 24 Aug 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cesarean delivery done at CHC
कुरावली में सिजेरियन प्रसव के दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम।
कुरावली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सिजेरियन प्रसव होने से प्रसूताओं को राहत मिल रही है। शनिवार को कस्बा स्थित सीएचसी पर प्रसूता को सिजेरियन प्रसव का लाभ मिला तो परिजनों ने चिकित्साधीक्षक को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर दो बजे पूनम पत्नी किशन चंद निवासी गुलालपुर को परिजन प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी किशनी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद सिजेरियन प्रसव की बात कही। चिकित्साधीक्षक को जानकारी मिली तो उन्होंने सीएचसी पर ही सिजेरियन प्रसव कराने की व्यवस्था कराई। डॉ. कंचन, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. मुकेश, डॉ. राहुल स्वर्णकार, डॉ प्रियंका, डॉ. दीक्षा, और रीना पाल की टीम ने प्रसूता पूनम सिजेरियन प्रसव कराया। प्रसूता ने बालिका को जन्म दिया। बालिका और प्रसूता के स्वस्थ रहने पर परिजन ने चिकित्साधीक्षक को धन्यवाद दिया। अभी तक सिजेरियन प्रसव के लिए प्रसूताओं को सौ शैया अस्पताल रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed