{"_id":"634d94fe4fd98b703a1b69e1","slug":"central-health-department-team-inspected-the-district-hospital-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: दिल्ली की टीम ने देखा जिला अस्पताल का हाल, डेंगू वार्ड में भर्ती था बुखार का मरीज, पैथोलॉजी में थी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दिल्ली की टीम ने देखा जिला अस्पताल का हाल, डेंगू वार्ड में भर्ती था बुखार का मरीज, पैथोलॉजी में थी गंदगी
Mon, 17 Oct 2022 11:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल आगरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिला अस्पताल में खामियां मिलीं। यहां डेंगू वार्ड में बुखार का मरीज भर्ती था। पैथोलॉजी लैब में गंदगी थी। कूलर में पानी भरा था, ये लीक कर रहा था। इस पर नाराजगी जताते हुए टीम ने व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। एसएन मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू वार्ड के बाहर गंदगी मिली।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रोफेसर प्रताप सिंह और डॉक्टर प्रणव ज्योति दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड पहुंचे। यहां एक बुजुर्ग मरीज भर्ती मिला। प्रमुख अधीक्षक से पूछा कि इसमें डेंगू की पुष्टि कब हुई। इस पर उन्होंने बताया कि अभी कोई डेंगू का मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में मिला बुखार का मरीज
पूछने पर मरीज ने बताया कि बुखार आने पर स्टाफ डेंगू वार्ड में भर्ती करा गया है। इसे मरीज को जीरियाट्रिक वार्ड में शिफ्ट कराया गया। पैथोलॉजी लैब पहुंचे तो यहां कूलर में पानी भरा था और लीक हो रहा था। इस पर कहा कि जब औरों से कूलर का पानी खाली करने के लिए संदेश दे रहे हैं और अपने यहां ये हाल है। इसका पानी तत्काल खाली करवाओ।
विज्ञापन
Trending Videos
लैब के कक्ष में गंदगी देखकर भी टीम भड़क गई। प्रभारी की फटकार लगाते हुए सफाई के लिए सख्त हिदायत दी। एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड के बाहर गंदगी और कचरा देखकर टीम ने नाराजगी जताई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि टीम की ओर से बताए निर्देश अमल में ला रहे हैं।