फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Census enumerators will visit every house today, houses will get numbers.

Agra News: आज घर-घर आएंगे जनगणना प्रगणक, मकान को मिलेगा नंबर

Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Census enumerators will visit every house today, houses will get numbers.
आगरा। जनगणना-2027 के पहले चरण में मकानों की सूची बनाने और गणना का काम किया जा रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन विशेष अभियान चलेगा। प्रगणक यानी गणना करने वाले कर्मचारी और सुपरवाइजर घर-घर जाकर मकानों को नंबर देंगे और उनकी सूची बनाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि प्रथम चरण का यह अभियान 22 मई से शुरू हो चुका है और 20 जून 2026 तक चलेगा। रविवार को लोग आमतौर पर अपने घरों पर रहते हैं, इसलिए इस दिन विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोई भी घर छूटने न पाए। इससे पहले 7 मई से 21 मई तक लोगों को स्वगणना की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन

जिले में जनगणना के पहले दिन ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसी विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों को सूचीबद्ध कर इस महाभियान का शुभारंभ किया गया था। जिले में इस पूरे कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील
डीएम मनीष बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को ये काम पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घर आने वाले कर्मचारियों को सही जानकारी दें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना सक्रिय सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed