फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Celebrated niece's birthday spent everything on gifts then while sitting in car uncle shot himself

भांजी के जन्मदिन पर चुनी मौत: मामा ने तोहफे में सबकुछ लुटाया, फिर कार में खुद को मारी गोली; ऑडियो ने रुला दिया

Fri, 26 Jul 2024 07:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

कैफे संचालक ने अपनी भांजी का जन्मदिन मनाया। सबके साथ मिलकर केक भी काटा। इसके बाद एक ऑडियो अपनी मामी को भेजा, जिसमें कहा कि फ्लैट मेरी भांजी समायरा का गिफ्ट है। मेरी कार पापा के दोस्त को दे देना। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
 

विज्ञापन
Celebrated niece's birthday spent everything on gifts then while sitting in car uncle shot himself
भांजी के जन्मदिन पर चुनी मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर बाजार स्थित मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के पास बृहस्पतिवार शाम को ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कैफे संचालक निपुण कपूर ने कार में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक मामा फ्रेंकी के संचालक हिमांशु सचदेवा के बेटे राहुल के साले थे। पुलिस ने कार के अंदर तलाशी ली, जिसमें से तमंचा, खोखा, माचिस, कपड़े और 2 राखी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजन से पूछताछ की जाएगी। वह भांजी के जन्मदिन से पहले बहन के घर आए थे। बाहर जाने की कहकर भांजी का केक काटा। इसके बाद घर से निकलकर गोली मारी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि शाम तकरीबन 4:45 बजे निपुण कपूर अपने बहनोई के पिता के रेस्टोरेंट के बाहर सफेद रंग की कार में बैठे हुए थे। अचानक लोगों ने कार के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी। कार का शीशा खुला हुआ था। उससे धुआं भी निकलने लगा। यह देखकर लोग पास आए। चालक सीट पर बैठे निपुण कपूर की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। निपुण को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी भेजा गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में मनाया भांजी का जन्मदिन, फिर मार ली गोली
मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के संचालक हिमांशु सचदेव ने पुलिस को बताया कि उनका घर सदर बाजार में ही है। निपुण उनके बेटे राहुल का साला था। वह बृहस्पतिवार को ही ग्रेटर नोएडा से आया था। 28 जुलाई को नातिन का जन्मदिन है। उन्हें (हिमांशु सचदेवा) निपुण ने बताया था कि वह थाईलैंड जाने वाला है। इसलिए भांजी के जन्मदिन पर नहीं आ सकेगा। इसलिए पहले से ही केक काटकर चला जाएगा। दोपहर में साढ़े तीन बजे बहन आकांक्षा के साथ केक भी कटवाया। घरवालों के पास जन्मदिन मनाते हुए वीडियो भी हैं। इसमें निपुण भांजी के साथ नजर आ रहे हैं। बाद में वो घर से बाहर निकल आए। इसके बाद घटना हुई।

 
विज्ञापन

कहा-मेरी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है
एसीपी ने बताया कि निपुण के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह इकलौते थे। उन्होंने सुसाइड से पहले अपने परिवार के एक ग्रुप में वॉइस मैसेज भी डाला था। यह उनकी मामी ने सुन लिया था। उन्होंने परिवार के लोगों को बताया था। निपुण कह रहे हैं कि मामी नमस्ते कैसी हो आप। एक ऑडियो मैसेज भेज रहा हूं। मैं थाईलैंड जा रहा हूं। एक मेरी गाड़ी राजकपूर भइया पापा के दोस्त हैं। उनको दे देना बिना पैसों के और जो फ्लैट है वो सब मेरे नाम पर हैं। वो समायरा के जन्मदिन का गिफ्ट है। उसे दे देना। मैं जो भी करूंगा उसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। न दोस्त, न घरवाले, न आकांक्षा दीदी, न हिमांशु अंकल जिम्मेदार हैं। कोई इस चीज को आगे नहीं बढ़ाना। आकांक्षा दीदी को कॉल मत करना। मैं उनके यहां से ही निकला हूं। समायरा का है फ्लैट, गाड़ी राजकपूर की है। बाकी आप बहुत समझदार हो। सबका ध्यान रखना।

 

कारण पता नहीं चला
एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इसका कारण पता नहीं चल सका है। घरवाले भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। जांच की जा रही है। कार से तमंचा, दो राखी, माचिस, कपड़े बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed