Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV Clue Leads Agra Police to Nab 3 iPhone Snatchers in Just 6 Hours

UP: व्यापारी से लूट लिया आई-फोन, सीसीटीवी से लगा सुराग...पुलिस ने छह घंटे में दबोचे तीन शातिर

Wed, 03 Dec 2025 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 08:53 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में और शाहगंज में व्यापारियों से लूट की घटना हुई। पुलिस ने महज छह घंटे में आई-फोन लूट के तीन आरोपियों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
CCTV Clue Leads Agra Police to Nab 3 iPhone Snatchers in Just 6 Hours
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अमल गार्डन के पास घर के पास टहल रहे एक व्यक्ति से आईफोन लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के 6 घंटे बाद पकड़ लिया। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में आ गए थे। वह पहचान होने पर पकड़े गए। वहीं शाहगंज में भी एक व्यापारी से मोबाइल लूट की गई। हालांकि आरोपी नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र के बजरंग विहार निवासी कुंवर गौरव प्रताप सिंह से 28 नवंबर की शाम को 7 बजे लूट हुई थी। वह घर के पास टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आए। झपट्टा मारकर गाैरव प्रताप का आईफोन छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया मगर आरोपी भागने में सफल रहे। उन्होंने 1 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें आरोपियों की बाइक नजर आ गई। आरोपियों के बारे में पता चल गया। इस पर 6 घंटे बाद ही पुलिस ने तीन आरोपियों नगला बेर, जगदीशपुरा निवासी अरुण पुत्र रवि प्रकाश, सेक्टर आठ निवासी विशाल पुत्र सतीश और नगला अजीता निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, खेरिया मोड़ स्थित नगला पोपा निवासी बोहरन सिंह 27 नवंबर की सुबह 9 बजे भरतपुर जाने के लिए खेरिया मोड़ के पास बस का इंतजार कर रहे थे। उनकी भरतपुर में दुकान है। वह रोजाना बस से जाते हैं। इसके लिए बस परिचालकों से भी बात करते हैं। घटना वाले दिन भी फोन पर बस परिचालक से बात करने लगे। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आ गए। उन्होंने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इस पर उन्होंने शोर मचाया और दाैड़कर पीछा भी किया। मगर आरोपी बाइक से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed