फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE: 33 left the 12th Hindi exam

33 परीक्षार्थियों ने छोड़ी सीबीएसई 12वीं हिंदी की परीक्षा

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 33 left the 12th Hindi exam
मैनपुरी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को जिले के नौ केंद्रों पर हिंदी विषय की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। परीक्षा से 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को सघन चेकिंग से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ.राममोहन ने बताया कि सोमवार को 12वीं हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षा जिले के 10 में से नौ केंद्रों पर आयोजित हुई। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में पंजीकृत 103 परीक्षार्थियों में से 95 उपस्थित हुए जबकि आठ अनुपस्थित रहे। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 321 में से 305 उपस्थित हुए 16 अनुपस्थित रहे। सीआरबी स्कूल में 27 में से 26 उपस्थित हुए एक अनुपस्थित रहा। एसबीआरएल वैश्य रेजीडेंसियल कॉलेज में 92 में से 91 परीक्षार्थी उपस्थित और एक अनुपस्थित रहा। जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 58 में से 57 उपस्थित हुए व एक अनुपस्थित रहा। सेंट मेरीज स्कूल आश्रम रोड पर 126 में से 125 उपस्थित हुए एक अनुपस्थित रहा। पैराडाइज पब्लिक स्कूल में 140 में से 138 उपस्थित व दो अनुपस्थित रहे। लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में 122 में से 121 उपस्थित व एक अनुपस्थित रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में पंजीकृत 99 में से 97 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एक अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed