{"_id":"620816bd0c8db567e474d67c","slug":"cash-theft-from-oil-shop-in-manikpura-agra-news-agr5240595131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानिकपुरा में तेल की दुकान से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानिकपुरा में तेल की दुकान से नकदी चोरी
विज्ञापन
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव मानिकपुरा में स्थित तेल की दुकान (स्पेलर) में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। दुकान का जंगला तोड़कर घुसे चोर वहां से 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
मानिकपुरा निवासी सत्यवीर सिंह की दुकान मुख्य मार्ग पर है। जहां उन्होंने स्पेलर लगा रखा है। वह सरसों की पेराई कर तेल की बिक्री करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। रात में जंगला तोड़कर चोर भीतर गए और अलमारी में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
शनिवार को सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो भीतर सामान बिखरा था। अलमारी में रखे रुपये भी गाय थे। दुकान के पीछे की दीवार में लगा जंगला टूटा हुआ था। इस पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर आकर थाना पुलिस ने जांच की। पीड़ित दुकानदार ने चोरी होने की तहरीर भी थाने में दी है। एसओ तेजवीर सिंह ने बताया कि चोरी होने की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।