फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cases of robbery, robbery and rape at its peak, jungle raj in the state - Ashok

लूट डकैती व दुष्कर्म के मामले चरम पर, प्रदेश में जंगलराज - अशोक

Sun, 31 Oct 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cases of robbery, robbery and rape at its peak, jungle raj in the state - Ashok
कासगंज के पटियाली में आयोजित बसपा सम्मेलन में बोलते हुये उच्च्तर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्? - फोटो : KASGANJ
पटियाली। विधानसभा क्षेत्र पटियाली का बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन भगवती पैलेस में आयोजित किया गया। जिसमें आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल अशोक सिंह एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। डकैती, लूट, हत्या और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रदेश में जंगलराज है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता बसपा शासन की कानून व्यवस्था को याद कर रही है। बसपा ने जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाया, जिससे सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हुए। बसपा सर्व समाज की पार्टी है। बहन मायावती को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं का है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती ने कहा कि बसपा की नीति सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की हैं। उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा ने कहा कानून व्यवस्था बहन के शासन काल में सबसे बेहतर थी। सम्मेलन में हुंडी लाल बघेल, चेयरमैन मोहनपुर सुभाष शाक्य ने भी संबोधन किया। अध्यक्षता पवन सिंह गौतम की तथा संचालन जाहिद अली ने किया। इस अवसर पर डा. प्रेमपाल सिंह, कमल कुमार बौद्ध, जसवीर सिंह, भीमसेन, सतीश बघेल, डॉक्टर नरेंद्र कुमार, कमलेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed