धोखाधड़ी: सपा नेता पर दर्ज हुआ मुकदमा, फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप; जानें पूरा मामला
सपा नेता पर अपनी तीन मंजिला भवन में बनी सीढ़ियों का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना कोतवाली में सपा नेता पवन कुमार गुप्ता उर्फ पवन दौनेरिया, संजीव कुमार दौनेरिया और राम नरायन बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। व्यापारी मानव गोयल ने सपा नेता पर अपनी तीन मंजिला भवन में बनी सीढिय़ों का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ई-ब्लाक, कमला नगर निवासी व्यापारी मानव गोयल ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। व्यापारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2012 में कसेरट बाजार में तीन मंजिला भवन रंजना शिवहरे आदि से खरीदा था। भूतल पर सीढिय़ां बनी हैं। इससे प्रथम और द्वितीय तल पर जाया जा सकता है। बैनामे के समय प्रथम और द्वितीय तल पर कृष्ण मोहन अरोरा काबिज थे। वह सीढिय़ों का प्रयोग करते थे। उन्होंने प्रथम और द्वितीय तल का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट में कब्जा लिया। वह सीढिय़ों का प्रयोग दुकान और ऊपर की मंजिल पर जाने के लिए करते हैं।
ये भी पढ़ें - Agra Fire News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, फटे केमिकल भरे ड्रम; तेज धमाकों से फैली दहशत
ये है आरोप
आरोप है कि गांधी नगर निवासी सपा नेता पवन कुमार गुप्ता और संजीव कुमार दौनेरिया ने वर्ष 2020 में उनकी जायदाद से सटी संपत्ति कमला नगर निवासी राम नरायन बंसल से खरीदी थी, जिसके बैनामे में फर्जी तरीके से उनकी सीढिय़ों को भी दर्शा दिया। उन्हें इसको खरीदने और बेचने का अधिकार नहीं था। अब आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। वह सीढिय़ों को तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस को सभी साक्ष्य दिए जाएंगे
सपा नेता पवन कुमार ने बताया कि पुराने नक्शे में सीढिय़ां संपत्ति में शामिल हैं। पूर्व में एसपी सिटी ने भी अपनी रिपोर्ट दी थी। कूटरचित दस्तावेज से बैनामा कराने का आरोप गलत है। पुलिस को सभी साक्ष्य दिए जाएंगे।
साक्ष्य संकलन किया जाएगा
कोतवाली थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा सिंह ने बताया कि सीढिय़ों का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप है। मामले में साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।