{"_id":"6745d71de31f81efac0fbb54","slug":"case-registered-for-beating-state-secretary-of-farmers-union-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127761-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान यूनियन के प्रदेश सचिव को पीटने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान यूनियन के प्रदेश सचिव को पीटने के मामले में केस दर्ज
Tue, 26 Nov 2024 07:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
किसान यूनियन के प्रदेश सचिव को पीटने के मामले में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। कोटा डीलर की शिकायत करने पर किसान यूनियन के प्रदेश सचिव और पत्नी को पीटने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान सहित चार लोग आरोपी बनाए गए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को गांव वालों ने कोटा डीलर की शिकायत की थी। बताया था कि वह घटतौली करता है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ एसडीएम से कोटा डीलर की शिकायत की थी। 20 नवंबर को की दोपहर जब वह छाछा बाजार से वापस घर लौट रहे थे। तभी कोटा डीलर मनोज पांडेय के घर के सामने से गुजरने के दौरान प्रधान कुलदीप पांडेय, दिलीप पांडेय, अनुज पांडेय, राजीव पांडेय, ठाकुर दास पांडेय ने उन पर हमला कर दिया था। उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जब वह जान बचाकर घर की तरफ भागे तो दिलीप पांडेय हाथ में लाइसेंसी रायफल, कुलदीप रिवाल्वर और राजीव दोनाली बंदूक लेकर हवाई फायर करते हुए उसके घर में घुस आए। बचाने आई पत्नी पूर्णिमा को भी पीटा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।