फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case on daughter, brother-in-law and constable in case of death of woman who died due to drinking acid

Agra News: तेजाब पीने से मृत महिला की मौत के मामले में बेटी, बहनोई व सिपाही पर केस

Mon, 26 Jun 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Case on daughter, brother-in-law and constable in case of death of woman who died due to drinking acid
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में दस दिन पूर्व तेजाब पीने से हुई महिला की मौत की घटना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नया मोड़ आ गया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले बेटे ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसने मां की जान बचाने के लिए भरसक कोशिश की, लेकिन जान नहीं बचा सका। इसके चलते अलीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मां की मौत हो गई। बेटे ने दर्ज मामले में अपनी बहनों, बहनाेई और सोरोंजी कोतवाली में तैनात सिपाही को नामजद कर उन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। बेटे का कहना है कि प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी मां ने तेजाब का सेवन कर मौत को गले लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों बहनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि बहनाेई और सिपाही फरार है। घटना तीर्थनगरी के चौसठ मोहल्ले का है। दर्ज मामले में युवक भुवनेश त्रिवेदी ने बताया कि बीते 16 जून को उसकी मां प्रभा ने प्रताड़ना से तंग होकर तेजाब पी लिया। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भुवनेश ने इस मामले में अपनी बड़ी बहन ललिता और बहनोई पारस निवासी मोहल्ला मिश्राना, अपनी दूसरी छोटी बहन रचना व सोरोंजी कोतवाली के सिपाही अशोक पचौरी को नामजद किया। आरोप लगाया कि आरोपी सिपाही ने बहन रचना को बर्गला लिया था। मां प्रभा देवी बहन के इस रिश्ते का विरोध करती थी। लेकिन मां के विरोध का असर नामजद आरोपियों पर नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में उसकी मां ने तेजाब पी लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों बहनों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है। बहनाई और सिपाही फरार हैं।
विज्ञापन


महिला की तेजाब पीने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बहनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। जबकि आरक्षी व आरोपी बहनोई फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जारी हैं।- डीके त्यागी, इंस्पेक्टर, सोरोंजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed