फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case going on in CJM court regarding cough syrup containing codeine.

Agra News: कोडीनयुक्त कफ सीरप मामले में चल रहा सीजेएम न्यायालय में केस

Wed, 20 Dec 2023 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Case going on in CJM court regarding cough syrup containing codeine.
कासगंज। कोडीनयुक्त कफ सीरप के मामले में जिले की चार फार्मा फर्मों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में एक माह पूर्व परिवाद दायर किया जा चुका है। औषधि विभाग इस मामले में निरंतर जांच पड़ताल कर रहा है। फर्म संचालकों पर आरोप है कि उनके द्वारा बिक्री का कोई सेल रिकॉर्ड नहीं रखा गया है। जब सेल रिकॉर्ड मांगा गया तो सेल रिकॉर्ड गलत दिया गया। जिसका वेरिफिकेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन

औषधि विभाग के निरीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि सितंबर माह में कोडीनयुक्त खांसी कफ सीरप की अत्यधिक मात्रा में स्टॉक की जानकारी पर यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। यह भी बताया गया कि कोडीनयुक्त कफ सीरप खांसी के दवा है, लेकिन नशे के लिए भी इसका प्रयोग होता है। कोडीन के प्रयोग का लाइसेंस नारकोटिक्स विभाग के द्वारा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले के आरुषि मेडिकल, डौली मेडिकल और शिव फार्मा के विरुद्ध सीजेएम न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। जबकि मानस फार्मास्युटिकल्स के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बताया गया कि सभी लाइसेंस पूर्व में ही निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed