फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against three for making a woman's video viral and threatening her

Agra News: महिला का वीडियो वायरल करने और धमकाने के मामले में तीन पर केस

Tue, 27 May 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three for making a woman's video viral and threatening her
मैनपुरी। दन्नाहार थाने में एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के नाम पर रंगदारी मांगने और धमकाने का केस दर्ज कराया है। आरोपी नदीम सिद्दीकी, सलमान मंसूरी और जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट डॉ. अवधेश यादव को केस में नामजद किया गया है। पीड़िता दन्नाहार के एक गांव की रहने वाली है। उसका आरोप है कि उनकी गेहूं की फसल को कुछ लोगों ने क्षति पहुंचाई थी। इसके बाद 10 अप्रैल को आरोपियों ने उसके व नाना के साथ मारपीट की और पीड़िता को कमरे में खींचकर ले गए। कमरे में ले जाकर आपत्तिजनक हरकत करते हुए निर्वस्त्र कर वीडियो बना ली थी। नदीम सिद्दीकी ने उसे फोन कर कहा कि उसके पास वीडियो है, 10 हजार रुपये नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर से उसे 5 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद भी नदीम सिद्दकी व सलमान मंसूरी ने वीडियो को वायरल कर दिया। जिला अस्पताल में चीफ फार्मसिस्ट डाॅ. अवधेश यादव भी इसमें शामिल रहा। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि थाना पुलिस केस की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed