फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case filed against six accused of swindle from youth

बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 19 लाख की ठगी, जालसाजों ने ऐसे बनाया शिकार

Mon, 15 Oct 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Oct 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
case filed against six accused of swindle from youth
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एक युवक और उसके परिजनों से नौकरी लगवाने के नाम पर 19 लाख रुपये ठग लिए गए। उसकी शिकायत पर कोर्ट ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश शाहगंज थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन


ठगी का शिकार बोदला के रामनगर नई आबादी निवासी मयंक दिवाकर और उनका परिवार हुआ है। आरोपियों में जितेंद्र को मास्टरमाइंड बताया गया है। वो मयंक से रिश्तेदार के यहां मिला था। उसने नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


मयंक उसके जाल में फंस गया। उसने कहा कि वो बैंक में नौकरी लगवा देगा। उसके पिता और बहन प्रीति से 19 लाख रुपये अलग अलग तारीखों में ले लिए। बहन को आयकर विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थमा दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र

मयंक का कहना है कि उसने कहा था कि एसबीआई में नौकरी लगवाएगा। अधिवक्ता सुरेश चंद सोनी ने बताया कि इस मामले का प्रार्थना पत्र एसीजेएम नितिन पांडेय की कोर्ट में दिया गया था। उन्होंने एफआईआर के लिए आदेश दिया।

आरोप है कि जितेंद्र ने मयंक को बैंक में लिपिक पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र थमा दिया था। उसे लखनऊ में ग्राहक सेवा केंद्र में अस्थाई तौर पर रखवा दिया। नौ महीने वह वहां रहा। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है।

सभी आरोपी कानपुर के पटेलनगर, सिकंदरा के रहने वाले हैं। आरोपियों में जितेंद्र कुमार सैनी, उसकी पत्नी रेखा सैनी, नारायण सिंह सैनी, उसकी पत्नी सेववती सैनी, बेटा चंदन सैनी, पुत्रवधू आरती सैनी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed