फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against land mafia Sushil Goyal and 15 others tampered with tehsil documents sold land

Agra: भूमाफिया सुशील गोयल सहित 15 पर मुकदमा, तहसील के दस्तावेजों में हेरफेर; बेच डाली बेशकीमती जमीन

Thu, 10 Apr 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 09:08 AM IST
सार

आगरा सदर तहसील के दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन बेचने के मामले में भूमाफिया सुशील गोयल सहित 15 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Case filed against land mafia Sushil Goyal and 15 others tampered with tehsil documents sold land
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा तहसील सदर में जमीनों के फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। इस बार चिह्नित भूमाफिया सुशील गोयल सहित 15 के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि सुशील गोयल जिस जमीन का मालिक नहीं था, उसका एग्रीमेंट कर दिया। इसके बाद कई लोगों को जमीन बेची गई। तहसील के दस्तावेजों में भी हेरफेर की गई। एसआईटी ने भी मामले की जांच की।
विज्ञापन


मुकदमा भारती गुप्ता ने दर्ज कराया। उन्होंने लिखा कि माैजा सिकंदरा स्थित गाटा संख्या 971 रकवा 1150 वर्ग मीटर भूमि के मालिक पीपल मंडी निवासी स्वर्गीय बालेश्वर नाथ हैं। भारती गुप्ता उनकी बेटी हैं। बालेश्वर नाथ ने गाटा संख्या 1096 रकवा 230.7 वर्ग मीटर भूमि का विक्रय सुशील गोयल के हक में सितंबर 2000 में किया था। भारती ने आरोप लगाया कि सुशील गोयल ने तहसील के रिकार्ड के पेज नंबर 1 व 2 में छेड़छाड़ की। खसरा संख्या 971 रकवा 10 विस्वा की भूमि का इंद्राज कर लिया, जबकि गाटा संख्या 971 की भूमि का विक्रय विलेख किया ही नहीं गया। इस मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन




 
Trending Videos

12 लोगों को किए फर्जी बैनामे
सुशील गोयल ने फर्जी तरीके से जमीनों के एग्रीमेंट कर दिए। इसके लिए तहसील के दस्तावेजों में हेरफेर की गई। इसके बाद आगरा और फिरोजाबाद के 12 लोगों को बैनामे कर दिए गए। पूर्व में भी सुशील गोयल पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। जमीनों के फर्जी वाड़े के मामले में पहले भी मुकदमे दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया था।

ये भी पढ़ें -  UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल

 

इनकी की नामजदगी
गांव मोहम्मदपुर निवासी सुशील कुमार गोयल, विशाल कुंज निवासी अवधेश कुमार, नीतू अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, श्याम नगर निवासी अजय कुमार, मोती बाग निवासी वंदना गर्ग, सिकंदरा निवासी प्रियांशी अग्र्रवाल, फिरोजाबाद निवासी अंजू, विनीता, रजनी, सुभाष, रविंद्र कुमार, आशीष कुमार, विशाल गर्ग, रुनकता निवासी कृष्णवीर सिंह को नामजद किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed