फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case against Colonel Brightland School owner and eight including his wife Know what is the matter

आगरा: कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल के मालिक, पत्नी समेत आठ पर केस; जानें क्या है मामला

Fri, 17 Nov 2023 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 10:01 AM IST
सार

कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल के मालिक, पत्नी समेत आठ पर केस दर्ज किया गया है। बिल्डर ने धोखाधड़ी, धमकी देने सहित कई आरोप लगाए हैं।
 

विज्ञापन
Case against Colonel Brightland School owner and eight including his wife Know what is the matter
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज में कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल के मालिक अपूर्व त्यागी, उनकी पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। बिल्डर ने केस में आरोप लगाया है कि गांव लकावली के किसान होरीलाल ने उनसे अपनी जमीन का सौदा किया। 67 लाख रुपये लेने के बाद धोखाधड़ी कर अपनी जमीन स्कूल मालिक को बेच दी। विरोध पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


ताजनगरी फेज-1 निवासी अनूप कुमार ने अपर पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वह श्री राधे इंफ्रा एंड डेवलपर्स में साझीदार हैं। वर्ष 2022 में गांव लकावली निवासी होरीलाल और उनके भतीजे विजेंद्र सिंह से मौजा लकावली में स्थित 1770 वर्गमीटर जमीन का सौदा 1.32 करोड़ में किया था। चेक से 1.10 करोड़ रुपये जमीन मालिकों ने प्राप्त कर लिए।
विज्ञापन


होरीलाल के भतीजे से रजिस्ट्री करवा दी गई। उन्हें रकम भी दे दी गई। 885 वर्गमीटर जमीन का बैनामा होरीलाल को करना है। मगर, वो हर बार टालमटोल करते रहे। आरोप लगाया गया है कि होरीलाल ने पैसा हड़प कर जमीन की रजिस्ट्री कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल के मालिक अपूर्व त्यागी की पत्नी दीपिका मंडलोई त्यागी और गोकुलपुरा निवासी मनु भाई पांडया के नाम पर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि केस में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, बलवा, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, आपराधिक साजिश और एससी-एसटी एक्ट की धारा लगी है। नामजद आरोपियों में होरीलाल, अपूर्व त्यागी, दीपिका मंडलोई पांडया, रजनीकांत, दरब सिंह, मुकेश, वेद प्रकाश पर आरोप हैं। मामले में साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें -  यूपी: चंबल के बीहड़ में डाकुओं  की दस्तक, पांच असलाहधारी सुंदरियां भी दिखीं साथ; टोकने पर चरवाहे को पीटा

पुलिस को उपलब्ध कराएंगे साक्ष्य
उधर, कर्नल अपूर्व त्यागी का कहना है कि उन्होंने किसान से जमीन खरीदी है। किसी तरह के विवाद से उनका कोई लेनादेना नहीं है। बिल्डर खुद किसान की जमीन हड़पना चाहते हैं। इसलिए गलत आरोप लगा रहे हैं। वह पुलिस को सभी साक्ष्य उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed