{"_id":"65680baccc06ee79040000a3","slug":"case-against-19-absconding-who-attacked-police-in-agra-police-engaged-in-search-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में पुलिस पर हमला करने वाले फरार, 19 के खिलाफ केस; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में पुलिस पर हमला करने वाले फरार, 19 के खिलाफ केस; तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 30 Nov 2023 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Nov 2023 09:42 AM IST
सार
खंदौली के व्यापारियान मोहल्ले में पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने 19 के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं मुख्य आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान में मंगलवार को सत्यापन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में नौ नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी कासिम उर्फ पिल्ला को बुधवार को जेल भेज दिया गया, जबकि अन्य पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं।
मंगलवार को मोहल्ला व्यापारियान में पुलिस पर हमला बोला गया था। दरोगा रविकांत, चालक कैलाश, सिपाही अंकित और हरेंद्र कासिम का सत्यापन करने गए थे। वह एक ठेल पर मिल गया था। पुलिस के पकड़ने पर भागने लगा। अपने साथियों को बुला लिया था। उन्होंने पुलिस से मारपीट और पथराव किया। कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। सिपाही घायल हो गए। उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।
बाद में पुलिस ने कासिम को पकड़ लिया। मामले में दरोगा रविकांत की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। आरोपी परिवार सहित फरार हैं। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी कासिम उर्फ पिल्ला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। नामजद आरोपियों में कासिम उर्फ पिल्ला, हाशिम, तालिब, नाजिम, रोडू, लड्डू, शाहिद, फैजान, रूबी और 10 अज्ञात हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एत्मादपुर, ट्रांस यमुना सहित अन्य कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra News: पहले लूटी कार और फिर उससे दोस्त को किया अगवा, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
लोहामंडी मामले में छह और गिरफ्तार
लोहामंडी के खातीपाड़ा में पुलिस पर हमला बोलने के मामले में 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। खातीपाड़ा में 24 नवंबर को पुलिस वारंटी शानू कुरैशी को पकड़ने गई थी। इस दौरान पुलिस पर हमला बोला गया था। पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी थी। मारपीट के बाद पथराव भी किया था। पांच आरोपी जेल भेजे गए थे। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले में इमरान, यामीन, ताहिर, सोहेल, आमित और अकरम को गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।