फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cartridges Smugglers are connected to many districts including Meerut and Pratapgarh now SIT will investigate

कारतूस प्रकरण: तस्करों ने पुलिस के घुमाया, बताए गए सबसे बड़े तस्कर का नाम, पता सब फर्जी, अब फिर से होगी पूछताछ

Tue, 26 Apr 2022 04:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Apr 2022 04:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में टूंडला रेलवे स्टेशन से पकड़े गए 700 अवैध कारतूस प्रकरण में पुलिस टीमें तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक इस मामले में कारतूस सप्लायर सहित तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Cartridges Smugglers are connected to many districts including Meerut and Pratapgarh now SIT will investigate
कारतूस

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में टूंडला रेलवे स्टेशन से पकड़े गए कारतूस कांड में राजकीय रेलवे पुलिस अभी तक सरगनाओं तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की सात टीमें कई जिलों में कारतूस तस्करों की गिरफ्तारी के लिए डेरा डाले हुए हैं। कारतूस तस्करों के तार मेरठ, प्रतापगढ़, आजमगढ़ आदि जिलों व अन्य प्रांतों से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस जेल भेजे गए तस्करों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ करने के साथ ही बड़ा खुलासा करने की बात कर रही है। एसपी रेलवे ने इस मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की है। 
विज्ञापन


 टूंडला की राजकीय रेलवे पुलिस ने टूंडला जंक्शन से फिरोजाबाद के कारतूस तस्कर सादाब व फैजान सगे भाइयों को गिरफ्तार कर किया था। पुलिस ने उनके पास से 315 व 32 बोर के 700 कारतूस बरामद किए थे। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस बरामद होने पर पुलिस सक्रिय हो गई थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करते हुए कारतूस तस्करों से कारतूस तस्करी के राज उगलवाए थे। जिसके बाद पुलिस ने अमरोहा से कारतूस सप्लायर प्रतीक सक्सेना को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही उसके द्वारा बताए ठिकानों पर सरगनाओं की तलाश में सात टीमें गठित कर विविध जनपदों में दबिश दी। 
विज्ञापन


पुलिस टीमें फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, अमरोहा, अलावा मेरठ, आजमगढ़, प्रतापगढ़ आदि जनपदों व  बिहार के जनपदों में डेरा जमाए हुए हैं, किंतु अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। गिरफ्तार तस्करों द्वारा बताए सरगना का नाम, पते व आईडी फर्जी निकली हैं। वे अपनी पहचान छिपाकर पुलिस पकड़ से अभी कोसों दूर हैं। पुलिस के मुताबिक जेल भेजे गए तस्करों को फिर से रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करेगी। एसपी रेलवे मोहम्मद मुश्ताक का कहना है कि टीमें कई जिलों में दबिश दे रही हैं। इस मामले की जांच और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है। मामले के तार किस-किस जिले से जुडे़ हैं इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed