फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   careful of such a neighbor: Took money from people in name of buying a flat, absconded with family overnight

ऐसे पड़ोसी से रहें सावधान: फ्लैट खरीदने के नाम पर लोगों से ली रकम, रातों-रात परिवार सहित हुआ फरार

Sat, 24 May 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 11:58 AM IST
सार

आगरा के आवास विकास कॉलोनी में लोगों ने जिस पड़ोसी युवक की मदद की, वो धोखेबाज निकला। उधार रकम  लेने के बाद रोतों रात परिवार के साथ फरार हो गया। 

 

विज्ञापन
careful of such a neighbor: Took money from people in name of buying a flat, absconded with family overnight
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के आवास विकास काॅलाेनी सेक्टर-13, सिकंदरा में एक युवक ने फ्लैट खरीदने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये उधार लिए। इसके बाद परिवार सहित भाग गया। पीड़ितों ने प्रभारी मंत्री से शिकायत की, तब सिकंदरा थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 

सिकंदरा थाना क्षेत्र के द सोलिटियर अपार्टमेंट निवासी अजीत सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके अपार्टमेंट में प्रयागराज के गंगागंज नूरुहुल्ला निवासी अनुज श्रीवास्तव अपनी मां माया, पत्नी राखी और दो बच्चों के साथ निवास करता था।

आरोपी और उसकी पत्नी ने लोगों से फ्लैट खरीदने के नाम पर 6.92 लाख रुपये उधार लिए। दिसंबर 2024 तक सभी के रुपये वापस करने वादा किया। 17 दिसंबर को आरोपी परिवार सहित भाग गया। सिकंदरा थाना प्रभारी का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed