फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cardholders will be able to take ration till 20th JulyCardholders will be able to take ration till 20th July

Agra News: कार्डधारक 20 तक ले सकेंगे जुलाई का राशन

Fri, 12 Jul 2024 03:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Cardholders will be able to take ration till 20th JulyCardholders will be able to take ration till 20th July
कासगंज। शासन से जुलाई माह के राशन की तिथि निर्धारित कर दी है। कार्डधारक 20 जुलाई तक राशन प्राप्त कर सकेंगे। राशन वितरण के साथ ई-केवाईसी का कार्य भी चल रहा है। कार्डधारकों का जुलाई माह के राशन का इंतजार समाप्त हो गया है। कार्डधारकों की ई- केवाईसी कराई जा रही है, जिससे राशन की दुकान सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेगी। ई केवाईसी का कार्य दोपहर एक बजे से शुरू होगा। गंजडुंडवारा, सहावर, अमांपुर, पटियाली, सिढ़पुरा विकास खंड, सोरों के नमैनी एवं भाऊपुर में पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट एक किलो गेहूं, एक किलो बाजरा मिलेगा। शेष विकास खंडों व नगरीय क्षेत्र के कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल का वितरण होगा। जबकि सभी विकास खंडों व नगरीय क्षेत्र में अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल का वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सभी कार्ड धारकों के परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य है। इस माह कार्डधारक बिना ई -केवाईसी के भी राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed