{"_id":"6679b5c7733770199a08b55b","slug":"car-was-running-with-hooter-challan-issued-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119587-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हूटर बजाकर दौड़ रही थी कार, किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हूटर बजाकर दौड़ रही थी कार, किया चालान
Mon, 24 Jun 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान हूटर बजाकर सड़क पर फर्राटा भर रही एक कार को रोकने के बाद कार्रवाई की। हूटर हटवाने के साथ ही चालान कर जुर्माना वसूला। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से काली फिल्म, हूटर लगाकर दौड़ने वाल अनाधिकृत वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही जिले में भी तेजी के साथ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही ने काली फिल्म लगी दो गाड़ियों के चालान किए। एक गाड़ी से हूटर हटवाने के साथ ही कुल पांच वाहनों से जुर्माना वसूला।
विज्ञापन