फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car reached the East Gate breaking the security cordon of the Yellow Zone of the Taj Mahal

ताजमहल की सुरक्षा में सेंध: दो बैरियर पार कर पूर्वी गेट तक पहुंची कार, पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ा

Wed, 02 Nov 2022 12:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 12:19 PM IST
सार

ताजमहल के यलो जोन की सुरक्षा का घेरा तोड़कर एक कार अंदर प्रवेश कर गई। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रुकवाया। उसमें सवार दो लोगों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
car reached the East Gate breaking the security cordon of the Yellow Zone of the Taj Mahal
पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल की सुरक्षा में बुधवार की सुबह बड़ी लापरवाही सामने आई है। अति संवेदनशील यलो जोन के सुरक्षा घेरे को तोड़कर एक कार ताज पूर्वी गेट तक पहुंच गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रोका। कार चालक समेत दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यलो जोन में ताज पूर्वी गेट की तरफ जा रही कार का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी बुलेट बाइक से कार का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन

दो जोन में बंटी है ताज की सुरक्षा 

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था रेड जोन और यलो जोन में बंटी हुई है। स्मारक परिसर रेड जोन में आता है। रेड जोन की सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) संभालती है। ताज के 500 मीटर परिधि का क्षेत्र यलो जोन में आता है। इसकी पुलिस के हवाले है। यलो जोन में शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट तक दो सुरक्षा बैरियर हैं। 

विज्ञापन

दूसरे जिले के नंबर की है कार 

एक होटल अमर विलास और दूसरा होटल ताज खेमा के नजदीक हैं। यहां पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। बुधवार की सुबह यलो जोन के सुरक्षा घेरे को तोड़कर सफेद रंग की कार ताज पूर्वी गेट के समीप पहुंच गई। जानकारी होने पर पुलिसकर्मियों ने कार का पीछा किया। पूर्वी गेट से पहले ही कार को रोक लिया। पुलिस ने कार चालक व एक अन्य युवक को पकड़ा है। कार दूसरे जिले की है। दोनों कार सवारों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि यलो जोन में केवल पासधारक वाहनों को ही प्रवेश मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed