{"_id":"6871d738b4717dc2d00e970c","slug":"car-driver-who-hit-three-vehicles-turned-out-to-be-a-wrestler-crowd-wanted-to-beat-him-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस कार सवार ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, वो निकला पहलवान...भीड़ पीटना चाहती थी, इसलिए छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस कार सवार ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, वो निकला पहलवान...भीड़ पीटना चाहती थी, इसलिए छूट गए पसीने
Sat, 12 Jul 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:02 AM IST
सार
कार सवार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। लोगों ने कार को रुकवा लिया। भीड़ उस पर हावी हुई तो पता चला कि वो पहलवान है। लोगों को काबू करने के लिए उसने तलवार निकाल ली, ये देख सभी के कदम रुक गए।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड पर उस समय बवाल मच गया, जब हरियाणा के पहलवान ने एक साथ कई वाहनों में कार से टक्कर मार दी। लोगों ने उसकी कार रुकवा लीष। पहलवान से हाथापाई की, तो उसे भी गुस्सा आ गया। उसने कार से तलवार निकाल ली। ये देख लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर शुक्रवार रात को हरियाणा के झज्जर जिले से आए एक पहलवान ने कार तेज गति से दाैड़ा दी। इससे एक ऑटो, स्कूटर और बाइक में टक्कर लग गई। लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया। मगर, चालक कार को दाैड़ाने लगा। बाद में लोगों ने आगे वाहनों को खड़ा कर कार रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया मगर उसने तलवार निकाल ली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक पहलवान बता रहा है। इस पर जांच की जा रही है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।