{"_id":"65d7abb0e0b8f0f3ef04d0b9","slug":"car-collides-with-truck-on-highway-two-including-woman-killed-agra-news-c-25-1-agr1034-404133-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पर ट्रक से टकराई कार, महिला सहित दो की मौत
Fri, 23 Feb 2024 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात को सिकंदरा में अरसेना कट पर तेज रफ्तार कार यूटर्न ले रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। पांचों लोग मथुरा से आगरा आ रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसा रात तकरीबन 11 बजे हुआ। अजय विहार कॉलोनी, रिफाइनरी, मथुरा निवासी कप्तान सिंह (55) गोकुल में रमणरेती में गाय सेवा का कार्य करते थे। उनके पड़ोस में रिश्ते के समधी सतीश चंद रहते हैं। सतीश की पत्नी सीमा दिवाकर हृदय की समस्या से पीड़ित थीं। बुधवार रात को उनकी तबीयत बिगड़ने पर सतीश, कप्तान सिंह, मोहल्ले के ही सोनू, उसकी मां महादेवी के साथ आगरा अस्पताल में दिखाने के लिए लेकर आ रहे थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि हाईवे पर अरसेना कट पर कार के आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक यूटर्न ले लिया। सोनू कार चला रहा था। उसका कार पर नियंत्रण नहीं रहा। कार ट्रक से टकरा गई। कप्तान सिंह आगे बैठे थे। सीमा, सतीश और महादेवी बीच की सीट पर थीं। कप्तान सिंह और सीमा की मौत हो गई। बाकी तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक का पता नहीं चला है। हालांकि टक्कर से डीजल टैंक टूटकर गिर गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। ट्रक की तलाश की जा रही है।