{"_id":"5e4783388ebc3ee61a2af158","slug":"car-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसा: टक्कर के बाद वाहन में फंसी कार एक किमी तक घि सटती रही, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसा: टक्कर के बाद वाहन में फंसी कार एक किमी तक घि सटती रही, चालक की मौत
Sat, 15 Feb 2020 06:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 06:12 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। जिसमें फंसकर कार करीब एक किमी तक घिसटती चली गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा से नोएडा की ओर से जा रही वैगनआर कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन में फंसी कार करीब एक किमी तक घिसटती चली गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है।
सुरीर कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सेकेंड फ्लोर डू-वन निवासी दानेंद्र कुमार (35) पुत्र प्रेमपाल सिंह टैक्सी चालक था। वो अपनी ससुराल राया के गांव पिलखुनी में देवी जागरण में परिवार के संग आया था। शनिवार की सुबह टैक्सी चालक ग्रेटर नोएडा के लिए निकला था।
एक्सप्रेसवे पर कोतवाली सुरीर के गांव तेहरा (माइल स्टोन-80) के पास आगे चल रहे किसी वाहन से उसकी कार टकरा गई। इस दौरान कार एक एंगल में फंसी गई और करीब एक किमी तक घिसटती रही। इससे कार सवार की मौत हो गई।

वाहन चालक मामले की जानकारी हुई तो कार छुड़ाकर वहां से भाग गया। सूचना पर सुरीर पुलिस पहुंच गई। कार में चालक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एक्सप्रेसवे से कार को क्रेन से हटवाकर कोतवाली पहुंचाया। टैक्सी चालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि झपकी आने के कारण हादसे का टैक्सी चालक शिकार हुआ है।