फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Canter rammed into arms shop, driver injured

Agra News: शस्त्र की दुकान में घुसा कैंटर, चालक जख्मी

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Canter rammed into arms shop, driver injured
पटियाली। नगर में शुक्रवार की देर रात को एक कैंटर अनियंत्रित होकर शस्त्र की दुकान में घुस गया। रात होने क कारण बाजार में भीड़ नहीं थी। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। जलेसर निवासी सोनू दिल्ली से एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का माल कैंटर में लादकर पटियाली होता हुआ कायमगंज जा रहा था। शुक्रवार की देर रात वह पटियाली के मुख्य चौराहे पर पहुंचा। उसने अलीगंज रोड की तरफ मोड़ पर कैंटर को मोड़ा तभी कैंटर अनियंत्रित होकर शस्त्र की दुकान की दुकान में घुस गया। उसकी चपेट में आयरन स्टोर की दुकान भी चपेट में आ गई। गनीमत रही यह हादसा रात को हुआ। रात होने की बजह से बाजार में कोई नहीं थी। हादसे में चालक सोनू भी घायल हो गया। घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस पिकैट तैनात की है। शस्त्र की दुकान संचालक राम विलास यादव ने बताया कि दुकान में लगा चैनल, शटर व टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed