{"_id":"5e3d00a38ebc3ee60a4f972d","slug":"candle-falls-on-clothes-fire-caught-in-house-two-children-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती मोमबत्ती से लगी आग, दो बच्चे झुलसे, घर का सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलती मोमबत्ती से लगी आग, दो बच्चे झुलसे, घर का सामान जलकर हुआ राख
Fri, 07 Feb 2020 04:48 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 Feb 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
आग से जला घर का सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जनपद के राजा का रामपुर कस्बा के मोहल्ला कुजांडियान में एक घर में मोमबत्ती से आग लग गई। इससे घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं कमरे में सो रहे दो बच्चे भी आग में झुलस गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं घायलों को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला कुजांडियान निवासी कल्लू पुत्र दिवारी ने बताया बृहस्पतिवार की रात्रि साढ़े आठ बजे वह शौच के लिए गए थे। इस दौरान कमरे में दो बच्चे मोहित और सोनू चारपाई पर सोता छोड़ गए। वहीं रोशनी के लिए कमरे में मोमबत्ती जल रही थी।
अचानक मोमबत्ती कपड़ों पर गिर गई। जिससे कमरे में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने मशक्कत कर आग में फंसे दो बच्चों को बाहर निकाला। तब तक बच्चे बुरी तरह से झुलस चुके थे।
विज्ञापन
उन्हें एंबुलेस की मदद से अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं कल्लू ने बताया कि आग से उसके घर का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। कमरे में रखे आठ हजार रुपये भी जल गए। शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर क्षति का आकलन किया है।