फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Candidates were baffled by questions on the history of the summit and the Kailash Mela. Over 17,000 out of 75,000 candidates dropped out of the Home Guard recruitment exam in three days.

Agra News: शिखर सम्मेलन और कैलाश मेले के इतिहास के सवालों में चकराए परीक्षार्थी,तीन दिन में 75 हजार में से 17 हजार से अधिक ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Tue, 28 Apr 2026 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Candidates were baffled by questions on the history of the summit and the Kailash Mela. Over 17,000 out of 75,000 candidates dropped out of the Home Guard recruitment exam in three days.
आगरा। तीन दिनों में छह पालियों में आयोजित होमगार्ड परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को भी परीक्षार्थी सामान्य ज्ञान और इतिहास के सवालों में उलझे रहे। खास बात यह थी कि हर पाली में आगरा से संबंधित सवाल जरूर आए। दूसरे जिलों से आए परीक्षार्थियों को ऐसे सवाल कठिन लगे। 75 हजार आवेदकों में से तीन दिनों में 17 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

प्रदेश में आयोजित होमगार्ड परीक्षा के तीसरे दिन शिखर सम्मेलन, लाफिंग बुद्धा, जिम्बाबवे की राजधानी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह तक के बारे में सवाल पूछे गए थे। कई विषय ऐसे थे जिनसे संबंधित सवाल हर पाली के प्रश्नपत्र में पूछे गए। परीक्षा देने आए अलीगढ़ के माेहित पाल ने बताया कि प्रश्नपत्र इंटरमीडिएट तक के कोर्स से संबंधित ही था। राजनीति और इतिहास के चर्चित सवाल ही पूछे गए। पहले से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए प्रश्नपत्र हल करना मुश्किल नहीं था। अलीगढ़ से आए इंद्रेश सक्सेना ने बताया कि पहले वह सिपाही और दरोगा भर्ती की परीक्षा दे चुके हैं। उनके मुकाबले प्रश्नपत्र बहुत सरल था। जिन परीक्षार्थियों ने पहले से तैयारी नहीं की थी उन्हें ही सवाल मुश्किल लगे हैं।
विज्ञापन


गर्मी ने छुड़ाए परीक्षार्थियों के पसीने
सेामवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा में आए परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने तक ही गर्मी से बेहाल हो गए। केंद्रों के बाहर धूप से बचाव के लिए टेंट लगाए गए थे, पर परीक्षार्थियों को पेड़ों की छांव ज्यादा उपयुक्त लगी। परीक्षा के दौरान भी गर्मी से सभी परेशान रहे। दूसरी पाली में परीक्षा के लिए पहुंचे लोगों के लिए स्थानीय दुकानदारों ने बैठने और पीने के पानी का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 हजार ने छोड़ी परीक्षा
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तीन दिनों में 6 पालियों में कुल 75168 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 57998 ने परीक्षा दी। 17170 ने परीक्षा नहीं दी। इसके अलावा मैनपुरी जीआईसी प्रकरण के 136 परीक्षार्थियों ने आगरा में परीक्षा दी। सभी पाली की परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed