फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Campaign will run to include name in voter list

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए चलेगा अभियान

Sun, 08 Aug 2021 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Campaign will run to include name in voter list
कासगंज। विधानसभा चुनाव 2022 को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाना है ताकि कोई भी मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रह सके। इसके लिए आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। अगले वर्ष में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

आयोग से चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण कराने के निर्देश निर्वाचन विभाग को दिए है। इसके लिए कार्यक्रम तैयार करके भी भेजा गया है। 1 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर तक दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। वहीं सूची से मृतक मतदाताओं एवं बाहर जाने वाले मतदाताओं के नामों का हटाया जाएगा। नामावाली में नामों की गलती का भी सुधार होगा। इसके लिए अलग अलग फार्म मतदाताओं से भरवाए जाएंगे। दावे आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक किया जाएगा। जबकि पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

996998 मतदाता शामिल हैं सूची में
कासगंज। वर्तमान में जिला की तीनों विधानसभाओं की मतदाता सूची में 996998 मतदाता शामिल हैं। जिनमें पटियाली में 344229 मतदाता, कासगंज में 352430 तथा अमांपुर 300339 मतदाताओें के नाम सूची में शामिल हैं। 1 जनवरी 2022 तक जिन मतदाताओं की आयु 18 वर्ष हो जाएगी उनके नाम सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed