{"_id":"66d2ce1ec3ce5e2b760ec5ab","slug":"came-to-meet-mother-after-a-fight-with-his-wife-dead-body-found-in-room-the-next-day-family-shocked-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: पत्नी से झगड़े के बाद मां से मिलने आया, अगले दिन कमरे में मिली लाश; देखकर कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: पत्नी से झगड़े के बाद मां से मिलने आया, अगले दिन कमरे में मिली लाश; देखकर कांप गए घरवाले
Sat, 31 Aug 2024 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:32 PM IST
सार
नोएडा में पत्नी और बच्चों के साथ रहकर जीवन यापन करने वाले टैक्सी ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली। पत्नी से झगड़ा होने के बाद वो पैतृक गांव में मां से मिलने आया था। अगले दिन उसकी लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में एक टैक्सी चालक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक नोएडा में टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसका पत्नी से कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था। जिससे वह वह एक दिन पहले ही गांव आया था।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव मचन निवासी जितेंद्र यादव (35) चार वर्षो से नोएडा में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह वहां टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को उसकी नोएडा में पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह नोएडा से अपने गांव आ गया था। जहां रात को उसने कमरे के अंदर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शनिवार सुबह परिजनों ने उसका शव पंखे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि युवक का पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। उसके बाद वह अपने गांव आ गया। जहां उसने फंदा लगाकर जान दी है।