फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cabinet minister raised demand for caste census sanjay nishad in up After caste census in Bihar

आगरा पहुंचे योगी के मत्स्य मंत्री: बोले-यूपी में भी हो जातिगत जनगणना, अनुसूचित जाति में शामिल हो मछुआ समाज

Fri, 06 Oct 2023 03:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 03:16 PM IST
सार

आगरा पहुंचे योगी सरकार में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यूपी में भी जातिगत जनगणना हो। यही नहीं  मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
cabinet minister raised demand for caste census sanjay nishad in up After caste census in Bihar
आगरा पहुंचे योगी के मत्स्य मंत्री: बोले-यूपी में भी हो जातिगत जनगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे योगी के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने जातिगत जनगणना की वकालत की। बिहार में जातीय जनगणना के बाद अब योगी के कैबिनेट मंत्री ने उत्तर प्रदेश में जातिगत जनगणना की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में वह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी हमेशा से जातिगत जनगणना के पक्ष में रही है। इससे सभी जातियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा के गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी के संजय निषाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जातिगत जनगणना कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से ही पता चल सकेगा कि प्रदेश में किसकी कितनी आबादी है। इसके लिए 1961 सेंसस मैनुअल को आधार बनाया जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भौकाल में छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली: बोले- हां चच्चा कैसे गोली दई...टांय, टेम आन दे...टांग छलनी कर दूंगो
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मछुआ समाज की सभी उपजातियों को अनुसूचित जाति में गिना जाए। जनगणना से जातीय विसंगतियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने मछुआ समाज के साथ विश्वासघात किया था। मछुआ समाज को पिछड़ा व अनुसूचित आरक्षण के नाम पर उलझाने का काम किया गया।

अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे लोकसभा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगी। भाजपा बड़े भाई की भूमिका में रहेगी। लखनऊ में तीन दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर में पार्टी ने यह निर्णय लिया है। हम एनडीए के साथ हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 की तर्ज पर भाजपा लोकसभा में निषाद पार्टी को सम्मानजनक सीटें देगी।

बढ़ रहा मीठे पानी के झींगा का उत्पादन

मत्स्य मंत्री ने कहा आगरा मंडल में खारे पानी का झींगा और मीठे पानी के झींगा का उत्पादन बढ़ रहा है। झींगा व मत्स्य उत्पादन से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर हैं। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों संग योजनाओं की समीक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed