{"_id":"5de40a5b8ebc3e54dd1d0188","slug":"cabinet-minister-honored-the-students-mainpuri-news-agr4179920157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढककर करें देश का नाम रोशन- रामनरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढककर करें देश का नाम रोशन- रामनरेश
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री व अन्य
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। नगर पंचायत के नेहरू हाल परिसर में रविवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आबकारी मंत्री ने मेधावियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे पूरे मन से शिक्षा ग्रहण कर देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में हाईस्कूल के 230, इंटरमीडिएट के 135 तथा स्नातक व स्नातकोत्तर के 115 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में पढ़ने के प्रति ललक पैदा होती है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय तैराक श्यामलाल को सम्मानित किया गया। चेयरपर्सन सुनीति भाटिया ने कहा कि सम्मान प्राप्त होने से छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। चेयरपर्सन प्रतिनिधि सरित कांत भाटिया ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। डॉ. एसी तिवारी, अशोक गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, ईओ दुर्गेश कुमार, मनोज दुबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता और संचालन कमल प्रताप सिंह भदौरिया ने किया।