फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Babyrani Maurya called for transparency At the Fair Trade Forum India session

Agra News:  ताज के पास बने महिलाओं के लिए विशेष हट मार्केट, केबिनेट मंत्री ने रखा ये विशेष प्रस्ताव

Fri, 11 Nov 2022 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 01:44 PM IST
सार

फेयर ट्रेड फोरम इंडिया के अधिवेशन में केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने पारदर्शिता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि महिला व्यापारियों को सशक्त बनाना है तो उनके लिए बाजार की व्यवस्था भी करनी होगी।
 

विज्ञापन
Cabinet Minister Babyrani Maurya called for transparency At the Fair Trade Forum India session
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेयर ट्रेड फोरम इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि पारदर्शिता से काम करने पर हम खुद जिंदा रहने के साथ हजारों लोगों को भी जिंदा रख सकते हैं। महिला व्यापारियों को सशक्त बनाना है तो उनके लिए बाजार की व्यवस्था भी करनी होगी। उन्होंने ताजमहल के आसपास महिलाओं के निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए एक हट मार्केट बनाने का सुझाव दिया। 
विज्ञापन


एमएसएमई के पूर्व मंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि हमें देश और प्रदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाकर मजबूत बनाना है। फोरम के अध्यक्ष पंचाक्श्रम ने बताया कि 22 वर्षों से यह फेडरेशन 104 संस्थाओं, तीन लाख से अधिक कारीगरों के बीच काम कर रहा है। उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भारत की सभी ज्वलंत समस्याओं का निदान हस्तशिल्प और लघु व कुटीर उद्योग के क्षेत्र में है। संचालन अभिषेक गुप्ता ने किया। अनुराग मित्तल, मून शर्मा, स्मृति केडिया, पॉल थॉमस, कमल किशोर, एससी मित्तल, जॉनी जोसफ, रणवीर सिसौदिया, निखिल दा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

47 संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लिया भाग

कार्यक्रम में देशभर की 47 संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। ये संस्थाएं हस्तशिल्प, महिलाएं,, किसान, कारीगर, कुटीर उद्योग से जुड़ी हैं। करीब तीन लाख से अधिक लोगों को व्यापार के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण


प्रदेश, बाजार और लोगों को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा

अजमेर विवि के डीन प्रो. जगदीश जाधव ने प्रो. शर्मा मैमोरियल व्याख्यान में बताया कि देश में आर्थिक विषमता, पर्यावरण असंतुलन, बेरोजगारी जैसी कई चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से अकेले नहीं लड़ा जा सकता। प्रदेश, बाजार और शहरवासियों को मिलकर काम करना होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed