फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   By changing the ATM card, the miscreants withdrew 55 thousand rupees from the account of the contract worker

एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने संविदाकर्मी के खाते से निकाले 55 हजार रुपये

Mon, 28 Mar 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
By changing the ATM card, the miscreants withdrew 55 thousand rupees from the account of the contract worker
किरावली। बदमाशों ने एटीएम बूथ पर बहाने से एटीएम कार्ड बदलकर पशुपालन विभाग के संविदाकर्मी गोपी चंद के खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल फोन पर रुपये निकाले जाने का संदेश आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने अछनेरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने साइबर सेल को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

पुरानी गल्ला मंडी किरावली निवासी गोपी चंद पशुपालन विभाग ने संविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह रावली बाईपास चौराहे पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। दो बार में उन्होंने 20 हजार रुपये निकाला। आरोप है कि इसी दौरान वहां खड़े तीन युवक उनसे बातचीत करने लगे। देखने के बहाने से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह चले आए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल फोन पर तीन बार में 55 हजार रुपये निकाले जाने का संदेश आया। इससे वह सन्न रह गए। उन्होंने किरावली चौकी जाकर घटना की जानकारी दी। वह पुलिस के साथ एटीएम बूथ पर भी पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। इसके बाद गोपी चंद ने थाना अछनेरा में तहरीर दी। इंसपेक्टर अछनेरा विपिन कुमार ने बताया कि पीड़ित ने 55 हजार रुपये खाते से निकाले जाने की तहरीर दी है। मामला साइबर सेल को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed