{"_id":"669b3f49034b2cfa2804d9d8","slug":"businessman-taken-hostage-and-beaten-police-made-a-compromise-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: व्यापारी को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने करा दिया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: व्यापारी को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने करा दिया समझौता
Sat, 20 Jul 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:08 AM IST
सार
कायमगंज से पौधे लेकर आए व्यापारी को नर्सरी संचालक ने पीटा। इस दौरान उसे बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह समझौता करा दिया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज से पौधे लेकर आए व्यापारी को नर्सरी संचालक ने पीटा। उसे बंधक बना लिया। इसके बाद 25 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने की कहने पर छोड़ा। शिकायत करने पीड़ित चौकी पर गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने आरोपी पक्ष को बुलाकर समझौता करा दिया।
कायमगंज निवासी गांधी पौधों का व्यापार करते हैं। शुक्रवार को पौधे देने रामबाग आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि क्षेत्र के एक नर्सरी संचालक से रुपयों का तकादा किया। आरोप है कि नर्सरी संचालक ने साथियों के साथ घेर लिया। इसके बाद उठाकर एक गोदाम में ले गए। बंधक बनाकर पीटा। 25 हजार रुपयों की मांग की। एक परिचित से रुपयों का आश्वासन मिलने पर छोड़ा।
रामबाग चौकी पर पहुंचने पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मारपीट होने पर भी मेडिकल नहीं कराया। आरोप है कि दरोगा ने दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौते कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच लेन-देन का विवाद है।