{"_id":"69e668775fb0195ad30840ba","slug":"businessman-flees-with-goods-worth-lakhs-from-trader-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लाखों का माल लेकर भागा कारोबारी, मकान मालिक को किराया भी न दिया; तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लाखों का माल लेकर भागा कारोबारी, मकान मालिक को किराया भी न दिया; तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
सार
कारोबारी ने लाखों रुपये का माल उधार लिया। इसके बाद फर्म पर ताला लगाकर गायब हो गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
व्यापारी से लाखों का माल लेने के बाद कारोबारी फर्म पर ताला लगाकर भाग गया। यह जानकारी व्यापारी को फर्म पर पहुंचने के बाद हुई। उन्होंने थाना न्यू आगरा में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
श्रीराधारमण कोरुगेटर्स सिकंदरा के प्रोपराइटर सुमित अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें नगला कली निवासी राजवीर सिंह, अनिल कुमार और ललित कुमार को नामजद किया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनसे व्यवसाय के लिए संपर्क कर समय पर भुगतान का वादा किया था।
मगर, आरोपियों ने अपनी फर्म में 8.92 लाख का माल मंगवाने के बाद भी भुगतान नहीं किया। कई बार कहने पर भी टालमटोल करते रहे 12 मार्च को जब वह आरोपियों की फर्म पर पहुंचे तो उसे पर ताला लगा मिला। भवन मालिक ने बताया कि किराया भी अदा नहीं किया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।