फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman commits suicide by shooting himself in Mainpuri

Mainpuri News: बर्तन व्यवसायी ने खुद को गोली मारकर दी जान, व्यापार में हुए घाटे से थे परेशान

Wed, 05 Oct 2022 12:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 12:04 PM IST
सार

बर्तन व्यवसायी पदम कांत जैन की लोहा मंडी में दुकान थी। उनको कुछ दिनों से व्यापार में घाटा हो रहा था। जिससे वह परेशान थे। परिजनों के मुताबिक इसी के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
businessman commits suicide by shooting himself in Mainpuri
बर्तन व्यवसायी पदम कांत जैन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी एक बर्तन व्यवसायी ने बुधवार की सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यवयासी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि व्यापार में हुए घाटे से व्यवसायी परेशान चल रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी 52 वर्षीय बर्तन व्यवसायी पदम कांत जैन की लोहा मंडी में दुकान थी। कुछ समय से व्यापार में हो रहे घाटे से वह परेशान चल रहे थे। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने घर के कमरे में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मार ली 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी का मामला: फरार भाजयुमो नेता दिव्या चौहान ने आरटीओ में ब्लैक लिस्ट करवाई कार, पुलिस देती रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन परिजन पदम कांत को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र मोहित जैन की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed