{"_id":"68f2b63b3abd616d3f05f11a","slug":"buses-are-overflowing-with-passengers-during-the-festival-agra-news-c-25-1-agr1036-895405-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीज किया 2000 लीटर सरसों का तेल, घटिया बूंदी कराई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीज किया 2000 लीटर सरसों का तेल, घटिया बूंदी कराई नष्ट
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम।
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने खेरागढ़ में बीके एग्रो पर छापा मारकर मिलावट की आशंका पर 2000 लीटर सरसों का तेल सीज किया है। ग्वालियर रोड स्थित मां दुर्गा स्वीट कॉर्नर से 40 किलो घटिया रंगीन बूंदी भी नष्ट कराई। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से पनीर, तेल, बेसन के लड्डू समेत अन्य सामग्री के 11 नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने खेरागढ़ के बीके एग्रो के यहां छापा मारकर जांच की। यहां बड़ी टंकियों में सरसों का तेल भरा हुआ था। प्रारंभिक जांच करने पर तेल में मिलावट प्रतीत हो रही थी। इस पर टंकी को सीज कर दिया है। इसमें दो हजार लीटर तेल भरा हुआ है।
वहीं ग्वालियर रोड स्थित मां दुर्गा स्वीट कॉर्नर रंगीन बूंदी बेची जा रही थी। इसमें सिंथेटिक रंग मिलाया गया था। इस पर 4800 रुपये कीमत की 40 किलो बूंदी को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। सरसों का तेल, बूंदी, बर्फी, काबुली चना, पनीर, बेसन का लड्डू के 11 नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। सभी को साफ-सफाई बरतने के लिए नोटिस भी दिए गए। रिपोर्ट फेल मिलने के बाद विक्रेताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि लोग मिलावटी सामग्री की शिकायत टोलफ्री नंबर 18001805533 पर कर सकते हैं।