{"_id":"67ed3b90e4d64c11bb07be9f","slug":"bus-running-on-road-turned-into-ball-of-fire-three-people-injured-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सड़क पर दाैड़ती बस बन गई आग का गोला...60 यात्री थे सवार, मच गई अफरा-तफरी; तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सड़क पर दाैड़ती बस बन गई आग का गोला...60 यात्री थे सवार, मच गई अफरा-तफरी; तीन लोग घायल
Wed, 02 Apr 2025 07:10 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:10 PM IST
सार
आगरा में चलती बस में आग लग गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। लपटों को देख चालक ने तत्काल बस को रोक दिया। जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस से छलांग लगा दी। इससे कई यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन
बस में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में सड़क पर दाैड़ती बस आग का गोला बन गई। आनन फानन में यात्रियों को बस से उतारा गया। इस दाैरान तीन से चार लोग घायल हो गए। बस से उठी लपटों की चपेट में एक कार भी आ गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने लपटों पर काबू पाया।
बुधवार शाम आगरा से बाह की ओर बस जा रही थी। रास्ते में ताजगंज के पुरानी मंडी स्थित कैलाश टाॅकीज के पास अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं लपटों में बदल गया। चालक ने तत्काल बस को रोक दिया।
आनन फानन में यात्रियों ने बस से उतरना शुरू किया। इंजन से शुरू हुईं लपटें बस में तेजी से फैल रहीं थीं। इस दाैरान तीन से चार यात्री घायल हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर बार दमकल माैके पर पहुंच गई। लपटों पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एक कार को भी चपेट में ले लिया
सड़क पर दाैड़ती बस में अचानक आग लगी। ऐसे में चालक ने बस को तत्काल रोक दिया। बस से उठ रहीं तेज लपटों की चपेट में एक कार भी आ गई। उसमें आग से नुकसान हुआ।
करीब 60 यात्री थे सवार
बस से उतरे एक यात्री ने बताया कि बस आगरा से बाह की ओर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। अचानक से आग लगी। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने जान बचाने के लिए बस से कूदना शुरू कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन